बंद करे

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान

दिनांक : 24/06/2019 - | सेक्टर: ज़िला महिला बाल विकास

छ.ग. राज्य में 06 वर्ष से कम आयु के बच्चों में व्याप्त कुपोषण एवं एनीमिया तथा 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में व्याप्त एनीमिया एक चुनौती है जिसे जड़ से समाप्त करनें का निर्णय लिया गया। बच्चों एवं महिलाओं के पोषण स्तर में सकारात्मक सुधार हेतु आदिवासी बाहुल्य दन्तेवाड़ा जिले में माननीय मुख्यमंत्री जी के मंसानुसार ‘‘सुपोषित दंतेवाड़ा अभियान‘‘ दिनांक 24 जून 2019 में प्रारंभ किया गया। अभियान की सफलता को देखते हुए प्रदेष के अन्य जिलों में भी गांधीजी के 150 वी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2019 से ‘‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान‘‘ प्रारंभ किया गया है।

अभियान का मुख्य उद्देष्य 06 वर्ष आयु तक के बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया तथा 15 से 49 आयु वर्ग की महिलाओं को एनीमिया मुक्त करना है। जिले अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुपोषित बच्चे 4419 एवं (एनीमिक 1487 तथा गर्भवती महिलाए 3807 कुल 5294) को लक्ष्य निर्धारित करते हुए वर्तमान में जिले के 01 से 03 वर्ष के कुपोषित बच्चों को पौष्टिक गर्म खिचडी एवं गर्भवती, एनीमिक महिलाओं को गर्म भोजन (चावल,दाल,रोटी,सब्जी,अचार,पापड,सलाद,गुड) प्रदाय किया जा रहा है।
इस अभियान के क्रियान्वयन में होने वाले व्यय की प्रति पूर्ती जिला स्तर पर उपलब्ध खनिज न्यास निधी से प्राप्त धनराषि से किया जा रहा है।

लाभार्थी:

06 वर्ष से कम के बच्चे एवं 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलायें

लाभ:

06 वर्ष से कम के बच्चे एवं 15 से 49 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं मे एनीमिया मुक्त करना

आवेदन कैसे करें

ज़िला महिला बाल विकास कार्यालय से संपर्क करे |